

जावरा (अभय सुराणा) । 1008 चंद्रप्रभ जिन मंदिर श्री दिगंबर जैन तेरापंथ आग्नेय स्वाध्याय मंदिर परमार्थिक एवं धार्मिक ट्रस्ट चौपाटी जावरा के अंतर्गत स्वाध्याय भवन उद्घाटन समारोह एवं श्री नवलब्धि महामंडल विधान व मंदिर शिखर पर नवीन ध्वज दंड स्थापना महोत्सव तीन दिवसीय आयोजन के तहत चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर ध्वजा दंड निर्मलजी निमेश जी वेद परिवार इंदौर द्वारा चडाया गया। इसके बाद मंदिर से श्रीजी जिनवाणी एवं मंगल कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई करनावट परिसर पहुंची जहां पर ध्वजारोहण श्री जयंत कुमार चेतन कुमार परिवार रतलाम द्वारा एवं मुख्य द्वार का उद्घाटन श्री गेंदालाल महेंद्र कुमार मोठिया परिवार रतलाम द्वारा इसके साथ ही विधानमंडल श्री राजकुमार सुशील कुमार महेंद्र कुमार अजमेरा परिवार रतलाम द्वारा किया गया । मंडप उद्घाटन के पश्चात नव लब्धि महामंडल विधान की पूजन प्रारंभ हुई तथा पंडित श्री विपिन जी शास्त्री नागपुर द्वारा अपने प्रवचन में जैन धर्म के एक भजन के माध्यम से सुंदर व्याख्या कर मनुष्य जीवन के अपने लक्ष्य के बारे में समझाया गया।शाम को जिनेंद्र भक्ति एवं प्रवचन पंडित राजकुमारजी शास्त्री द्वारा दिये गये एवं छोटे बच्चों के लिए रोचक प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित श्री अश्विन नानावटी एवं श्री अशोक जी जैन द्वारा किया गया। इंदौर दाहोद अहमदाबाद बड़ोदरा रतलाम भोपाल बडनगर मंदसौर उज्जैन कोटा नीमच सालम गढ़ जयपुर आदि स्थानों से श्रद्धालु आए और उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष जम्मू कुमार गंगवाल एवं ट्रस्टीगण कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गोधा एवं श्री पुष्पेंद्र कुमार गंगवाल ने किया। इस अवसर पर चंद्रप्रभु महिला मंडल द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उक्त जानकारी अनिल काला एवं दिलीप गंगवाल ने दी।