जावरा नगर प्यारे और अच्छे संस्कार वालों की बस्ती है यह नगर देश में कौमी एकता की एक मिसाल है – श्री विवेक तंखा

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर प्यारे और अच्छे संस्कार वालों की बस्ती है यह नगर देश में कौमी एकता की मिसाल देता है डॉ कैलाश नाथ काटजू जैसे अच्छे संस्कारों वाले लोगों ने यहां जन्म लिया और जावरा तथा देश का पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे देशभक्तों के साथ रहकर नाम रोशन किया मैं ऐसे नगर को नमन करता हूं उक्त बात नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित नगर में चल रहे निर्माण कार्य एवं जो पूर्ण हो चुके उनका शिलान्यास हुआ लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद एवं वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट के वकील श्री विवेक तंखा जी ने कहीं
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा ने शहर की अविकसित कुछ कालोनियों के विकास के लिए तथा सांसद निधि से मांग की तथा हुसैन टेकरी पर मंदबुद्धि के इलाज हेतु चिकित्सालय खोलने की मांग कर मांग पत्र दिया जिस पर श्री तंखा ने आश्वस्त किया कि मैं जितनी भी राशि दे सकूंगा वह मैं शीघ्र आप तक पहुंचा दूंगा
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनम कडपा ने नगरपालिका के विकास की बात करते हुए कहा कि हम सब मिलकर नगर को विकास की ओर आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे स्वागत भाषण में अनम कडपा ने सभी का शब्दों से एवं पुष्प माला से सभी अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी श्री हरीश भल्ला पूर्व गृहमंत्री कु भारत सिंह विधायक मनोज चावला ने भी संबोधित किया जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनीया के अतिरिक्त नगरपालिका के समस्त विभागों के चेयरमैन पार्षदों तथा कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का स्वागत किया नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया इसमें विशेष रूप से डॉ हमीर सिंह राठौड़ एडवोकेट हिम्मत सिंह श्रीमाल एडवोकेट वरुण श्रोत्रीय डीपी धाकड़ पूर्व विधायक पारस सकलेचा दादा सुजान मलकोचट्टा शांतिलाल दसेड़ा हीरालाल मेहता दिनेश जैन बॉस मुस्तकीम मंसूरी इरफान कुरेशी आसिफ कबाड़ी कविता अनीश कल्याण राम कुंवर औरा कन्हैयालाल हाड़ा लोकेश विजवा नरगिस इमरान मंसूरी यासमीन इमरान कबाड़ी सुलेमान सेट आमिर खान रशीदा बी अहमद पप्पू चारओड़िया शौकत खान आदि कई वरिष्ठ जन काफी संख्या में नागरिक एवं नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित थे आभार व्यक्त वित्त समिति के चेयरमैन लोकेश विजवा ने किया।

Play sound