मध्यप्रदेश मेडिकल एवन सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संघ व सीटू रतलाम द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया

रतलाम । मध्यप्रदेश मेडिकल एवन सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संघ व सीटू रतलाम द्वारा आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली हेतु अपनी 10 सूत्रीय मांगो के लिए प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया। शाखा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि रतलाम जिले के विभिन्न ट्रेड यूनियन इस रैली में शामिल होगे। न्यूनतम वेतन 26000, न्यूनतम पेंशन 10000, 4 श्रम संहिताओं व बिजली बिल 2022 को रद्द किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण रोकने, पुरानी पेंशन योजना बहल करने , मनरेगा में 200 दिन काम, शहरी रोजगार गारंटी कानून बनवाने , जैसी मुख्य रूप से सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में विनय दुबे, संजय व्यास, निखिल मिश्रा, रसीद खान, रजनीश परिहार, चरण सिंह, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक जैन ने आभार सचिन तिवारी ने व्यक्त किया।

Play sound