रतलाम 27 मार्च । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन जमा किये जाने हेतु वार्डवार शिविर प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक आयोजित किये गये है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन किये जाने हेतु वार्डवार शिविरों के तहत वार्ड क्रमांक 1 में गांधी नगर अम्बेडकर मांगलिक भवन, वार्ड क्रमांक 2 में नवीन कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 3 में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, वार्ड क्रमांक 4 में सांई मंदिर बगीचा नया आंगनवाड़ी भवन, वार्ड क्रमांक 5 में धोलावाड़ ऑफिस, वार्ड क्रमांक 6 में मार्निंग स्टार स्कूल, वार्ड क्रमांक 7 में अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 8 में गुरूतेग बहादुर स्कूल सैलाना रोड, वार्ड क्रमांक 9 में नारायणी पैलेस 80 फीट रोड सांई ऐकेडमी स्कूल के पास, वार्ड क्रमांक 10 में प्रधानमंत्री आवास योजना बिल्डिंग, वार्ड क्रमांक 11 में कम्युनिटी हॉल डोंगरे नगर बोधी स्कूल के सामने, वार्ड क्रमांक 12 में कस्तुरबा नगर टंकी परिसर, वार्ड क्रमांक 13 में जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 14 में नया आंगनवाड़ी भवन आमलिया भेरू, वार्ड क्रमांक 15 में सुभाष नगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 16 गौशाला टंकी के पास आंगनवाड़ी भवन कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 17 में हम्माल कॉलोनी का शासकीय भवन, वार्ड क्रमांक 18 में शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, वार्ड क्रमांक 19 में शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, वार्ड क्रमांक 20 में राधाकृष्ण स्कूल, वार्ड क्रमांक 21 में नरसिंह वाटिका, वार्ड क्रमांक 22 में मानस भवन त्रिवेणी रोड, वार्ड क्रमांक 23 में आयुर्वेदिक अस्पताल, वार्ड क्रमांक 24 में नाहर पब्लिक स्कूल, वार्ड क्रमांक 25 में हरमाला पम्प हाउस, वार्ड क्रमांक 26 में माध्यमिक विद्यालय अगरजी का मंदिर उंकाला रोड पेट्रोल पम्प के पास, वार्ड क्रमांक 27 में शैरानीपुरा जमातखाना, वार्ड क्रमांक 28 में सामुदायिक भवन दिलीप नगर, वार्ड क्रमांक 29 में कम्युनिटी हॉल होमगार्ड कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 30 में रहमत नगर जमातखाना, वार्ड क्रमांक 31 में कम्युनिटी हॉल डोसीगांव, वार्ड क्रमांक 32 में नेहरू स्टेडियम, वार्ड क्रमांक 33 में तरणताल वेक्सीनेशन सेंटर, वार्ड क्रमांक 34 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टीआईटी रोड़, वार्ड क्रमांक 35 में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, वार्ड क्रमांक 36 में कालिका माता सांस्कृतिक मंच के पीछे, वार्ड क्रमांक 37 में शैरानीपुरा कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 38 में शैरानीपुरा कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 39 फायर ब्रिगेड भवन नगर निगम कार्यालय, वार्ड क्रमांक 40 में पूर्णेश्वर मंदिर के पीछे लायब्रेरी, वार्ड क्रमांक 41 में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, वार्ड क्रमांक 42 में मोहन टॉकिज सैलाना वालो की हवेली, वार्ड क्रमांक 43 में मेवाड़ा साथ धर्मशाला, वार्ड क्रमांक 44 में बोहरा बाखल तयबीया स्कूल, वार्ड क्रमांक 45 में गौशाला बगीचे के पास शासकीय स्कूल, वार्ड क्रमांक 46 में आईएमए हॉल गौशाला रोड, वार्ड क्रमांक 47 में विनोबा स्कूल के पीछे मुस्लिम समाज का भवन मदरसा, वार्ड क्रमांक 48 में जैन कन्या स्कूल व वार्ड क्रमांक 49 में चार भुजा मंदिर के सामने धर्मशाला ब्राम्हण का वास में प्रातः 9 से दोपहर 1 व दोपहर 2 से सांय 6 बजे तक शिविर आयोजित किये गये है।
नगर निगम द्वारा हितग्राहियों से अपील की जाती है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन हेतु हितग्राही अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड व मोबाईल के साथ अपने नजदीकी षिविर में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करावें।