

रतलाम, 27 मार्च 2023। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बूथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से आसानी से घर-घर तक पहुंच सकती है। हर जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा, तो वह निश्चित ही आप लोगों से जुड़ा रहेगा।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के तहत आयोजित अंबेडकर मंडल की बैठक में कही। बैठक विनोबा नगर में शक्ति केंद्र क्रमांक 5 के बूथ क्रमांक 20 में स्थित बी.एस. पंवार के निवास पर हुई, जिसमें बूथ के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक श्री काश्यप का शॉल-श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से चर्चा में श्री काश्यप ने कहा कि पार्टी से मिली दिशा निर्देश अनुसार सभी को अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने के साथ बूथ को मजबूत करना है। इसके लिए सभी को सक्रिय रूप से काम भी करना होगा।
बैठक में मंडल प्रभारी विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया सहित सुंबेद्रसिंह गुर्जर, सुनील पाल, धरमवीर सिंह, अंकित कुशवाह, राजकुमार नायक, हरीशचंद तिवारी, मांगीलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।