नवनियुक्त आयुक्त श्री ए.पी.एस. गहरवार ने किया निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण

रतलाम 30 मार्च। मध्यप्रदेश शासन के आदेश क्रमांक/1015/1192945/2023/18-1 भोपाल दिनांक 28.3.2023 के आदेश अनुसार श्री ए.पी.एस. गहरवार ने 29 मार्च बुधवार को नगर निगम रतलाम के आयुक्त पद का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, पार्षद श्री परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री जलज सांखला, श्री गौरव त्रिपाठी, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल के अलावा सर्वश्री विजय बालोद्रा, जगदीश पांचाल, ए.पी. सिंह, राजेश पाटीदार सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगम आयुक्त श्री गहरवार का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।