2 से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा बरबड़ मेला

रतलाम 30 मार्च। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल की मंशा व महापौर परिषद की स्वीकृति अनुसार इस वर्ष बरबड़ हनुमान मेला तीन दिवस के स्थान पर 5 दिवसीय आयोजित किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा इस वर्ष बरबड़ हनुमान मेला 2 से 6 अप्रैल तक मेला आयोजित किया जायेगा साथ ही प्रतिदिन मेले में निगम के सांस्कृतिक मंच पर नागरिकों के मनोरंजन हेतु उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।