महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमिपूजन

रतलाम 30 मार्च। वार्ड क्रमांक 8 स्थित शिव शक्ति नगर की सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य व उद्यान में इन्टर लॉकिंग ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद तथा वित्त एवं लेखा समिति प्रभारी श्री पप्पू पुरोहित, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद तथा वित्त एवं लेखा समिति प्रभारी श्री पप्पू पुरोहित ने बताया कि शिव शक्ति नगर में 7.50 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण किया जायेगा तथा उद्यान में 4.70 लाख की लागत से इन्टर लॉकिंग सीमेन्ट ब्लॉक लगाये जायेगें, कार्य पुरा होने पर नागरिकों सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर आशा पाटीदार, विवेक शर्मा, नरेन्द्र राठौड़, सुरेश टांक, विजय पाटीदार, चेतन टांक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।