कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया सत्याग्रह

रतलाम । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सदस्यता को जबरन अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द करने के विरोध में अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शेख अलीम साहब व प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह वोहरा जी के निर्देश अनुसार आज रतलाम में राष्टपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा सत्याग्रह किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष मेहमूद खान शेरांनी, रतलाम शहर काग्रेस अध्य्क्ष महेन्द्र कटारिया, प्रदेश सचिव मन्सूर अली पटौदी, सेवादल के प्रदेश महामंत्री रजनीकांत व्यास, सेवादल अध्य्क्ष महीप मिश्रा, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष शोहेल काजी, इशाक पठान, उज्जैन प्रभारी इकरार अंसारी, साजिद कुरेशी, अकरम फारूकी, नासिर पहलवान, आसिफ भाई, अजीज भाई, मजहर शेरांनी जी, सहादत टाईगर लियाकत साहब, सलीम भाई भोपाली, असद खान, एडविन टोन साहब, जावेद खान, विजय पंड्या लाला, सभी पदाधिकारि उपस्थित रहे और सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाया।