बरबड़ मेले का आज होगा भव्य शुभारंभ

मेले में प्रतिदिन रात्री में आयोजित होंगे गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम

रतलाम 1 अप्रैल । बरबड़ मेला परिसर में 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य शुभारंभ आज 2 अप्रैल रविवार को सांय 5 बजे बरबड़ हनुमान मंदिर पर सांय 5ः00 बजे सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर व नगर विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह जी लूनेरा, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी व पार्षदगणों की उपस्थिति में सुन्दरकाण्ड के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल रविवार को खाटू श्याम की भजन संध्या, 3 अप्रैल सोमवार को आदिवासी लोक गीत-नृत्य, 4 अप्रैल मंगलवार को राजस्थानी लोक गीत-नृत्य, 5 अप्रैल बुधवार को संगीत संध्या व 6 अप्रैल गुरूवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री ए.पी.एस. गहरवार, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य सर्वश्री परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य सर्वश्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं बरबड़ हनुमान मेले मे प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

Play sound