
रतलाम 1 अप्रैल 2023। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में श्री चौधरी का पुष्पमालाओं, शाल, श्रीफल से स्वागत, सम्मान किया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्री चौधरी के सरल सहज व्यवहार एवं कर्तव्य निष्ठा की सराहना की।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना, उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री अरुण पाठक, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, सहायक आपूर्ति अधिकारी सुश्री कादंबिनी धकाते, कलेक्ट्रेट अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय, स्टेनो श्री इरफान खान तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने 34 वर्ष के लंबे शासकीय सेवाकाल में श्री चौधरी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य सेवा दी गई। अपने कार्य को गंभीरता एवं निष्ठा के साथ किया गया। विदाई कार्यक्रम में श्री अनिल भाना, श्री रजनीश सिन्हा, श्री शकील अहमद खान, श्री अरुण पाठक, श्री इरफान खान आदि ने अपने संबोधन में श्री चौधरी सहज, सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने श्री चौधरी के समर्पण के साथ कार्य करने, मेहनत एवं गंभीरता के साथ दायित्व का निर्वहन करने की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकांत उपाध्याय ने किया।