महापुरुषों का पर्व संपूर्ण मानव समाज में प्रेम सद्भाव का संचार करता है -राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

बिजोलिया कांस्या वेणी यस नवकार आराधना भवन 2 अप्रैल 2023 । महापुरुषों का पर्व संपूर्ण मानव समाज में प्रेम सद्भाव का संचार करता है मानवीय एकता को मजबूत करता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने भगवान महावीर रामनवमी हनुमान सामूहिक जयंती की पूर्व संध्या संबोधित करते कहा कि पर्व से महत्वपूर्ण है प्रेम यदि 1 दिन पहले करले तो मोक्ष रुकने वाला नहीं और 1 दिन बाद में मना ले तो कोई मिलने वाला नहीं एक साथ मिलकर मनाने से बड़ा और कोई महावीर का धर्म नहीं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है महावीर के संतान महावीर जयंती को भी एक साथ मिलकर नहीं मना पा रही है । मुनि कमलेश ने कहा कि विश्व को हम क्या संदेश देंगे सरकार और जनता को क्या संदेश जाएगा हम क्रूर मजाक के शिकार बन रहे हैं हंसी के पात्र बन रहे हैं ।
राष्ट्रसंत ने अलग अलग मनाने की मानसिकता पर कड़े प्रहार करते कहा कि महावीर के संतान ही महावीर को चौराहे पर अपने हाथों से क्या इज्जत कंकर करने का काम नहीं कर रहे हैं। संत ने कहा कि 2 दिन अलग-अलग बनाने से सरकार दुविधा में है छुट्टी कौन से दिन दे कसाईसे कौन से दिन कत्लखाने बंद रखें क्या जवाब देंगे चुनावी वर्ष सामने हैं हमें एकता का प्रदर्शन करना था संगठन को मजबूत करना था स्वार्थी तत्वों ने महावीर के साथ खिलवाड़ किया इतिहास उनको कभी माफ नहीं करेगा क्रिया कांड संप्रदायवाद से ऊपर उठकर जैन एकता की शपथ दिलाई यहां पर डालने पर राष्ट्रसंत का सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठन के प्रमुख और पुलिस प्रशासन ने आत्मीय अभिनंदन कियाअखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई के राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष गिया मुंबई भरत कोठारी इरोड महिला शाखा की शकुंतला मेहता जोधपुर राजकुमारी जोधपुर विजय कुमार बरडिया बिजोलियावस्तु पाल नलवाया सुंदरलाल लसोड़ काशी अतिथियों का वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से स्वागत किया गया । दिल्ली सिंगोली डाबी जोधपुर मुंबई इरोड कोटा से गुरु भक्तों ने लाभ लिया । पारसमल जी लसोड़ ने संचालन किया एंव सुभाष जी ने आभार व्यक्त किया।

Play sound