
झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा आज जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर 1008 श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 3 दिवसीय कार्यक्रम के तहत जीव दया, मानव कल्याण का कार्य किया गया , भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो ओर जीने दो, अहिंसा करुणा का पालन करते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए शहर के सभी मुख्य अस्पतालों में फल, दवा, खाद्य सामग्री का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया, जिसमे होली फैमिली हॉस्पिटल, सदर हॉस्पिटल, पार्वती क्लिनिक ,केयर हॉस्पिटल, आर्यन हॉस्पिटल, आदि शहर के कई हॉस्पिटल में मरीजो के बीच दिया गया मौके पर जीव दया कार्यक्रम के संयोजक मुकेश अजमेरा(गट्टू), सुनील छाबड़ा(टुन्नू), मनोज सेठी, राकेश छाबड़ा, राजेश गंगवाल, संजय गंगवाल, प्रदीप झाझंरी ,मंटू सेठी, दिनेश झांझरी, विजय कासलीवाल जैन, आदि लोगों ने अस्पताल में जाकर फल का वितरण किया और मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया, शांति स्टोर के मालिक राजा सेठी के द्वारा होली फैमिली हॉस्पिटल में जरूरतमंदों के बीच आवश्यक कपड़ा का वितरण भी किया गया समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने सेवा के किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा की, और कहा कि जैन समाज हमेशा मानवता की सेवा में आगे बढ़ चढ़कर कार्य करता है।
भगवान महावीर जयंती के संयोजक ईशान सेठी , प्रशम सेठी, अमित सेठी, आनंद पांड्या ने यह बताया कि
कल दिनांक 3 तारीख सोमवार को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर बड़े ही धूमधाम के साथ जैन साध्वी105 विभा श्री माताजी के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने दी।