


रतलाम । आज वार्ड नंबर 5 में डोलावाड़ ऑफिस स्थित लाडली बहना केंद्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर महिला मोर्चा द्वारा हितग्राही लाभान्वित महिलाओं का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें मंचासीन प्रदेश सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया, महामंत्री अनिता पाहुजा,जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल प्रभारी ललिता पंवार व रेखा गौतम मंडल अध्यक्ष रहे। सभी अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम ने किया। मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम ने लाडली बहना योजना पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाडली बहना योजना खाली चुनावी योजना नहीं है यह जीवन पर्यंत आपको हर महीने हजार रुपए शिवराज सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अंबेडकर मंडल उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, सुरेखा सेन, मीनाक्षी पांचाल, नीतू मेहरा, गीतांजली गोठवाल, वंशिका सेन इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन रेखा गौतम की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूजा शर्मा व आभार गीताजंली गोठवाल माना ।