रतलाम कारपेंटर एसोसिएशन का गरिमा सम्मान समारोह एवं मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम। रतलाम कारपेंटर एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 2 अप्रैल 23 रविवार को अग्रसेन वाटिका सागोद रोड रतलाम पर रतलाम जिले के समस्त विश्वकर्मा वंशीय कारपेंटरो का गरिमा मय मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल सा. एवं विशेष अतिथियों में समाज का नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ जनों जिसमे सर्व श्री किया गया है।
उक्त जानकारी एसोसिएशन के सचिव दीपेन्द्र शर्मा द्वारा अवगत कराते हुए बताया गया है कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 03 बजे भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पुजन आरती कर कि गई, पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल सा. का साल, श्रीफल, भगवान श्री विश्वकर्मा जी का मोमेंटो एवं पुष्प माला से स्वागत अभिनन्दन किया गया
पश्चात समाज के गौरव एवं कारपेंटर के कार्य से समाज को नई ऊंचाई, सम्मान एवं पहचान देने वाले समाज के 10 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया जिसमें सर्व श्री सत्यनारायण जी शर्मा, श्री गोपाल जी गुगरीया, श्री कैलाश जी शर्मा, श्री प्रकाश जी राठौर, श्री खेमचंद शर्मा, श्री राधेश्याम जी शर्मा, श्री ओमप्रकाश जी शर्मा, श्री कैलाश रुंडी वाल जी, श्री जनक जी नागल, श्री शांतिलाल जी शर्मा आदि का साल, श्रीफल, मोमेंटो एवं पुष्प माला से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
माननीय महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल सा द्वारा एसोसिएशन के सभी सदस्यों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, उसका जो भी लाभ विश्वकर्मा समाज को मिले उसके लिए पूरा सहयोग देने, समाज द्वारा समूह उद्योग लगाने पर यथा संभव सहयोग करने एवं रतलाम को स्वच्छ, सुंदर रखने का आह्वान किया गया।
आयोजन को जनक जी नागल, ने संबोधित करते हुए बताया कि समाज की एकता, ताकत और सक्रियता के चलते आजादी के 75वें वर्ष पर पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा 01 फरवरी 23 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान साहब ने 28 फरवरी को भोपाल में विश्वकर्मा महापंचायत में विश्वकर्मा आयोग बनाने की घोषणा की है जिसमें समाज के पांच सदस्य होंगे और अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा, श्री नागल ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी विश्वकर्मा समाज के लिए राज्य और केन्द्र सरकार से बहुत सी मांगों के साथ राजनीति में भी सम्मान जनक स्थान हेतु प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को गोपाल जी गुगरीया शांतिलाल जी ऊपरवाडा, दीपेन्द्र जी शर्मा आदि द्वारा भी संबोधित किया गया।
पश्चात एसोसिएशन के सचिव श्री दीपेन्द्र जी शर्मा द्वारा रतलाम कारपेंटर एशोसीयशन के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज से जुड़ी हुई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया ।
पश्चात सदस्यों के प्रोत्साहन हेतु लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कारपेंटर बंधुओं ने भाग लेकर, का संचालन श्री दीपेन्द्र शर्मा एवं आभार श्री गोपाल जी गुगरीया द्वारा व्यक्त किया गया रतलाम कारपेंटर एसोसिएशन के संरक्षक श्री गोपाल गुगरीया,उप संरक्षक नारायण शर्मा अध्यक्ष शांतिलाल उपरवाडा, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कैलाश झाला महासचिव दीपेंद्र शर्मा सचिव मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, कुलदीप शर्मा, संगठन सचिव रितेश शर्मा, मनीष शर्मा, अर्जुन शर्मा कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, विनोद शर्मा, प्रवक्ता संतोष मावर ,जगदीश शर्मा आदि द्वारा आयोजन में रिकॉर्ड उपस्थित पर उपस्थित सभी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए, हमेशा इसी प्रकार सहयोग देने का आग्रह किया गया।

Play sound