बरबड़ मेले का पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

रतलाम । नगर निगम द्वारा 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ मेले का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, सामान्य प्रशासन समिति अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति सदस्य श्रीमती निशा सोमानी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पु पुरोहित, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती अनिता कटारा, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य श्री परमानन्द योगी, श्री बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, राजस्व समिति सदस्य श्री रणजीत टांक, श्री योगेश पापटवाल, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद श्रीमती संगीता सोनी, बरबड़ हनुमान मंदिर सेवा मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारी सर्वश्री शांतिलाल, चन्दूलाल, शंकरलाल, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, हेमराज वसावा आदि ने श्री रधुवर रामायण मण्डल द्वारा किये जा रहे सुन्दरकाण्ड के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पुराने समय में यह मेला सिर्फ हनुमान जयंती पर आयोजित होता था इसके बाद इस मेले का विस्तार हुआ और यह मेला तीन दिवसीय आयोजित होने लगा। उन्होने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इसे सहेजने के लिये वर्तमान परिषद द्वारा इस का विस्ता करते हुए 5 दिवसीय आयोजित करने का फैसला लिया ओर आज से यह मेला पांच दिवसीय आयोजित होगा तथा प्रतिदिन रात्रि में नागरिकों के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये है।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर का बरबड़ हनुमान मेला प्राचीन मेला है, मेले को पांच दिवसीय आयोजित करने, 4 लेन का निर्माण करने व सेंटर लाईटिंग लगाने पर महापौर व निगम परिषद की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, श्री तरूण राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने माना।

Play sound