महापौर श्री पटेल ने बटन दबाकर किया शुभारंभ

रतलाम 2 अप्रैल । बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने नवनिर्मित 4 लेन सड़क की सड़क सेन्टर लाईटिंग का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व क्षेत्रिय नागरिकों से साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर व बटन दबाकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने बताया कि बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने नवनिर्मित 4 लेन सड़क की सेन्टर लाईटिंग कार्य 3.80 लाख की लागत से किया गया है। सेन्टर लाईटिंग का आज शुभारंभ होने से पुरी सड़क रोशनी से जगमगा उठी है जिससे नागरिकों विशेषकर श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।
शुभारंभ अवसर पर महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगत सिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र चौहान, हार्दिक मेहता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।