जैन श्वेताम्बर सोशल्य ग्रुप रतलाम द्वारा हजारों सकोरों का वितरण किया जायेगा

रतलाम। जैन श्वेताम्बर सोशल्य ग्रुप रतलाम द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 4 अप्रैल 2023 को भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर जैन स्कूल प्रांगण में पंछियों के दाना पानी के लिए हजारों सकोरों का वितरित किया जायेगा। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत कोठारी, अध्यक्ष निलेश पोरवाल, संयोजक संदीप पोहा वाला ने बताया की विगत 13 वर्षो से जीवदया प्रकल्प के अंतर्गत यह कार्यक्रम ग्रुप सदस्यों के माध्यम से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। गर्मी के मौसम मे पंछियो के लिए छत पर दाना पानी हेतु सकोरों का निशुल्क वितरण किया जाता है। ग्रुप के मनीष चोपड़ा, अजय जैन, अखिलेश नाहर, जीतेन्द्र चोपड़ा, श्रीमति सुनीता श्री निवास जैन, अनिल गाँधी, राजेश नांदेचा शीतल पावेचा, जय नाहर, प्रदीप डांगी प्रकाश भटेवरा, भावेश जैन आदि सदस्यों ने सभी समाज जन से आग्रह किया है की अपनी-अपनी छत पर पंछीयो के लिए दाना पानी रखे।

Play sound