जैन सोश्यल “ग्रुप मेन ” जावरा ने किया महावीर जयंती के अन्तर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । सकल जैन श्री संघ के प्रायोजन मे जैन सोश्यल ग्रुप जावरा के द्बारा 1 अप्रैल को पिपली बाजार जैन मंदिर के स्थल पर महावीर जन्म कल्याणक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव नेमीचंद जेन कोषाध्यक्ष शिखर धारीवाल ने बताया की विभिन्न जैन महिला मण्डलो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत की उल्लेखनीय हे की मण्डलो की प्रत्येक महिलाओं ने जो अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित एक से बढ़कर जो प्रस्तुतियां दी है वह प्रशंसनीय रही है और उसका श्रेय जाता है जैन सोशल ग्रुप “मेन”जावरा को, क्योंकि नगर में यह वह मंच है जो 34 वां सकल जैन श्री संघ के प्रायोजन में महावीर जयंती पर्व के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज के उन सभी प्रतिभाओं को आगे लाता है।
उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजकुमार सुराणा,श्री राहुल चपडो़द,इलेक्ट चैयरमेन, म.प्र.जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल एवं श्रीमती पगारीया ने व्यक्त किए।
यहा यह भी उल्लेखनीय है कि पीपली बाजार पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन समाज के नगर की 18 महिला मंडल ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी और यही कारण रहा कि देर रात तक 3000 से अधिक दर्शकों की संख्या रही सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला प्रमुख श्रीमती शकुंतला चपडोद संयोजक, सुधा ओस्तवाल,मीणा रुनवाल आदि की सक्रिय भूमिका रही।
जैन सोशल ग्रुप जावरा के संस्थापक समाज रत्न धरमचन्द चपडो़द,संयोजक चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल के मार्गदर्शन रहा साथ ही वित्त संयोजक समाज सेवी सुभाष डूंगरवाल ,कनेश मेहता संजय चपडो़द, नरेंद्र संधवी,संजय मेहता प्रो.सी.एम .मेहता , पुखराज सेठी, प्रदीप सेठिया, विजय आंचलिया, सर्राफ प्रकाश कांठेड़ , सुनील पोखरना, बसंती लाल चपडो़द आदि सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।सभी श्री संघ का सहयोग जैन सोश्यल ग्रुप को प्राप्त होता है देर रात तक चले कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मारवाड़ी ने किया आभार प्रदर्शन समाज सेवी एवं अध्यक्ष श्री शेखर नाहर ने किया इस कार्यक्रम की सर्वत्र प्रशंसा की गई।

Play sound