मुस्लिम समाज व डीपी धाकड़ मित्र मंडल ने महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलुस का स्वागत कर कोमी एकता की मिसाल कायम की

जावरा (अभय सुराणा) । शांति का टापू कहे जाने वाले जावरा शहर ने फिर एक बार साबित कर दिखाया है कि गंगा जनुमा तहजीब अब भी कायम है और आगे भी रहेगी. ताज़ा नमूना और कोमी एकता की मिसाल आज महावीर जयंती पर कायम हुई। इसकी बानगी स्थानीय घंटाघर चौराहे से निकलने वाले जुलुश में देखने को मिली ।जुलुश का स्वागत मुस्लिम समाज ने कर कोमी एकता की मिसाल कायम की। यहां पर मुस्लिम समाज व डीपी धाकड़ मित्र मंडल ने जुलुश का स्वागत कर सद्भावना एकता और भाई चारे का संदेश दिया। । इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, मोहम्मद हुसैन उर्फ भूरु भाई मध्य ” प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ महासचिव असलम मेव, कृष्णा, उस्मान लाला, इबु कुरेशी, सादिक मसूदी, फारुख जमा, असलम कुरेशी, गफ्फार कुरेशी, रईस कुरैशी,आदि

Play sound