भगवान महावीर के सिध्दान्तों से ही विश्व शान्ति हो सकती है – विधायक राजेंद्र पाण्डेय

जावरा (अभय सुराणा ) । भगवान महावीर ने कठोर तपस्या कर सिद्धि प्राप्त की और विश्व को अहिंसा का संदेश दिया। भगवान महावीर ने अहिंसा,अपरिग्रह का पालन करने का संदेश देते हुँए जियो और जीने दो का संदेश दिया । भगवान महावीर के संदेशों की प्रासंगिकता वर्तमान समय में अत्यधिक है जबकि साक्षर राष्ट्र विश्वयुध्द की तैयारी कर रहे है।अहिंसा से ही विश्व शान्ति स्थापित हो सकती है ।
उपरोक्त विचार भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जावरा में निकाले गए विशाल चल समारोह के पश्चात आयोजित धर्म सभा में विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए आपने कहा कि भारत भूमि देवी शक्तियों की भूमि है तथा यहां विकट परिस्थितियों में भी संबल प्रदान करने वाले भगवान महावीर स्वामी ने जन्म लेकर जन-जन को जो संदेश दिए वह आज संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए उपयोगी है कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री के के सिंह कालूखेड़ा ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सनातन धर्म अनेकों पंथी के विचारों का अनुसरण करने वाला रास्ता है जिसमें सभी अपनी मान्यताओं के साथ अपने धर्म संस्कृति की रक्षा करते हैं।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री भरत दास बैरागी ने कहा कि भगवान महावीर के अनुयाई भारतीय संस्कृति की जड़ से जुड़े हुए हैं। जैन समुदाय विकट परिस्थितियों में भी राष्ट्रीय को महावीर के संदेशों से संबंधित लप्रदान किया है।
कार्यक्रम में नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा, धरमचंद चपडोद, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने अपने विचार रखें श्रीमती प्रमिला धारीवाल ने नवकार मंत्र प्रस्तुत किया श्रीमती रुचि सेठी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ‌ श्री संघ अध्यक्ष श्री विजय आचलिया , अशोक लुक्कड, ओम श्रीमाल, अशोक छजलानी, प्रदीप चौधरी, राजकुमार जैन, पवन पाटनी, अनिल पोखरना, रितेश जैन मंचासीन थे वही चल समारोह मे आँल इंडिया जैन कान्फ्रेंस के वरिष्ठ मार्ग दर्शक व वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा पुर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, प्रस्तुति समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री अनिल चोपड़ा श्रमजीवी पत्रकार संध जावरा इकाई के अध्यक्ष अशोक चोपडा श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के श्री राजमल धारीवाल श्री चंदनमल कोठारी श्री शैतानमल दुग्गल बसंतीलाल चपडोद शांतिलाल डांगी पारस छाजेड़ विनोद बरमेचा सुशील जैन रमणीक जैन सरदारमल चौरड़िया शांतिलाल रूनवाल प्रकाश छाजेड़ रमणीक जैन वीरेंद्र रांका सुरेंद्र पोखरना सुरेश मेहता अशोक औरा कनेश
मेहता सहीत अनेक गणमान्य नागरिकों ने सम्मिलित होकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं प्रदान की।
श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री नगीनचंद सकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया समारोह में संरक्षक मदनलाल धारीवाल, उपाध्यक्ष पुखराज पटवा सुभाष टुकड़ियां , सह सचिव शिखर चंद धारीवाल, शेखर नाहर, ललित भंडारी , आशीष दासोत , चल समारोह संयोजक संदीप राका, महिला समिति संयोजक अर्चना करनावत विभिन्न समितियों के संयोजक सहसंयोजक ने अतिथियों की अगवानी की।
चल समारोह में विभिन्न में महिला मंडल जैन धर्म के अष्ट मंडल के प्रतीक चिन्ह हाथो में लेकर चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र थे। चल समारोह में युवाओं महिलाओं एवं बालिकाओं की टोलिया नृत्य करते हुए उत्साह के साथ भगवान महावीर के संदेशों का जय कारा कर रहे थे। संपूर्ण चल समारोह में पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र पहन कर चल रही थी। बैंड एवं ढोलकी मधुर स्वर लहरियां सभी को आनंदित कर रही थी।
महावीर जयंती उत्सव समिति के महासचिव अभय कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं उपाध्यक्ष विजय ओरा ने प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, पत्रकार बंधुओं, नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं चल समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों का आभार प्रदर्शन किया ‌।

Play sound