आचार्य रामलाल जी महाराज साहब के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम

जावरा (अभय सुराणा) । दिनांक 5 अप्रैल 2023 को आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब का 71 वा जन्मदिवस एकासन, सामायिक, संवर आदि धार्मिक क्रियाओं को करते हुए मनाया जा रहा है।
प्रातः प्रवचन, शासन दीपिका महासती श्री सरोज बाला जी महाराज साहब आदि ठाणा चार के सानिध्य में होंगे ।इसके पश्चात सामूहिक एकासन का आयोजन समता अतिथि भवन सोमवारिया पर होंगे। संघ अध्यक्ष श्री अशोक छजलानी पूर्व अध्यक्ष श्री अभय भंडारी महासचिव श्री मनीष पोखरना, युवा संघ सचिव श्री मनीष ओस्तवाल, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती चंचल पटवा ने संघ के सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावे एवं धर्म लाभ लेवे । यह जानकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री पुखराज पटवा ने दी।

Play sound