मालवा की बेटी ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर Digital Bday Celebration of Lord Mahavir Globally का विश्वव्यापी अभियान की शुरुवात की और बड़ी सफलता हासिल की

  • विश्व में लहराया भगवान महावीर का परचम
  • लंदन यूके में श्री महावीर जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया

लंदन 04 अप्रैल 2023। मालवा की बेटी सुश्री सीए मयूरी चोरड़िया ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विश्वव्यापी अभियान चलाया। जिससे की पूरे विश्व में भगवान महावीर के सिद्धांतो को पहुंचाकर विश्व शांति का आह्वान हो। परिणाम स्वरूप विगत 2 दिनों में ट्विटर पर हैशटैग जैन धर्म, महावीर स्वामी, महावीर जयंती, ट्रेंड होकर प्रथम पांच की लिस्ट में रहा। यह हम सभी के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
मयूरी चोरड़िया जो की महावीर फाउंडेशन केंटन देरासर की विगत 8 वर्षो से सदस्य है उन्होंने बताया की देरासर में दिन की शुरुआत सनात्र पूजा से की गई तथा उसके बाद सामूहिक आरती,मंगल दीपक तथा शांति कलश भी किया गया। महावीर फाउंडेशन देरासर की स्थापना आज से 40 वर्ष पूर्व डा. विनोद कपासी,प्रवीण भाई शाह, नूरोतम भाई शाह तथा अन्य सदस्यों के द्वारा की गई थी। प्रत्येक वर्ष देरासर में नवपद जी को ओली का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी करीब 250 लोगो ने आयंबिल का लाभ लिया। वर्तमान कमेटी के सभी सदस्य नीरज सुतारिया, सुनील गांधी, मुकेश कपासी, चंद्रकांत शाह, विनोद कपासी, तथा अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न हुआ।
शाम को भजन संध्या तथा जाप का आयोजन किया गया। यूके लंदन में अन्य स्थानों पर भी महावीर महावीर जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया।
इस देरासर में धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियां होती है और वर्ष भर चलती रहती है। यहां पर पाठशाला भी चलाई जाती है जिसमें बच्चों को शुरू से जैन धर्म की शिक्षा दी जाती है तथा यहां पर यूथ विंग, लेडीस विंग आदि भी बने हुए हैं जो कि अपने अपने विभिन्न उद्देश्यों के लिए कार्य करते हैं।
विदेशी धरती पर अपने धर्म से जुड़े रहना तथा उसका प्रचार प्रसार करना बहुत ही गौरवशाली हैं। हमें मालवा की बेटी पर गर्व है की वह इस तरह से निरंतर अपने संस्कारों का परचम लहरा रही हैं।

Play sound