
रतलाम ! कल हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान भक्त मंडल द्वारा महा आरती का आयोजन शाम 7 बजे साक्षी पेट्रोल पंप चोराहे पर किया जायेगा ! महा आरती मे मुख्य अतिथि रामानंद सागर द्वारा कृत्य रामायण मे विशेष किरदार नल व गंधर्व दनु और अन्य कई भूमिका निभाने वाले गिरीश सेठ रहेंगे ! उक्त जानकारी समिति के राकेश पांचाल द्वारा दी गई !