नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम ने कर्मचारियों को यूनिफार्म दिये जाने हेतु महापौर व निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रतलाम 5 अप्रैल । नगर निगम के स्थायी व दैनिक वेतन भोगी पुरूष व महिला कर्मचारियों को युनिफार्म दिये दिये जाने हेतु नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम ने महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्श समिति रतलाम के पदाधिकारी सर्वश्री रामकल्याणे, संजय पैमाल, विजय खरे, कमल शिन्दे व अमर चौहान को इस हेतु आश्वस्त किया।

Play sound