
रतलाम। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल द्वारा 06 अप्रैल गुरुवार हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 108 हनुमान मंदिरों पर प्रातः 8:00 बजे एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा ।हनुमान चालीसा का पाठ करने के पश्चात राजीव गांधी सिविक सेंटर से भव्य भगवा चल समारोह का आयोजन किया जाएगा जो की राजीव गांधी सिविक सेन्टर से लोकेंद्र टाकीज , शहर सराया,गायत्री टाकीज,सेलाना बस स्टैंड होते हुए सज्जनमिल स्थित राम मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।
श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल परिवार सभी समाज के धर्मप्रेमी सज्जनों से आग्रह करता है। कि इस आयोजन में उपस्थित हो कर आयोजन की शोभा बढ़ाये।