काठमांडू से लाएं अति दुर्लभ विशालकाय दिव्य रुद्राक्ष दर्शन का सौभाग्य मिला

रतलाम। भगवा से भगवान तक पहुंचने की यात्रा भगवा ध्वज सिद्ध रुद्राक्ष लिए घर-घर आ रहें हैं भगवा धारी राम सेवक श्री हनुमान जन्मोत्सव अमृत महोत्सव पर श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर प्रांगण स्थित महाआरती व सुंदरकांड पाठ पश्चात् श्रृद्धालुओं को मंत्रोच्चार किए गए सिद्ध रुद्राक्ष महाप्रसादी दिनांक 04/04/2023 रात्रि 07:30 बजे मेहंदीकुई बालाजी मंदिर रतलाम वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ संस्थापक पतंजलि युवा भारत जिला यज्ञ प्रभारी ज्योतिषाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे विशाल कुमार वर्मा श्रीमती विमलेश वर्मा जिलाध्यक्ष पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन समस्त राम भक्त युवा योद्धाओं द्वारा सेवा कार्य किया गया।
सनातन धर्मी राम भक्तों श्रृद्धालुओं ने अधिक से अधिक सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया। विशेष तौर पर काठमांडू से लाएं गए अति दुर्लभ विशालकाय तीन मुखी रुद्राक्ष के दर्शन वंदन कर भक्तों को सौभाग्य प्राप्त हुआ राम सेवकों में संजय नाथ (बाबूभाई) राजेश पाण्डेय प्रवीण सिंह पंवार ललित शर्मा पं ज्ञानेंद्र भारद्वाज महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य विकास वर्मा का योगदान रहा श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारीगण द्वारा सम्मान कर आत्मिक प्रसन्नता व्यक्त की गई ।
6 अप्रैल श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल द्वारा आयोजित भगवा से भगवान तक पहुंचने की यात्रा भगवा ध्वज पैदल चल समारोह में श्री राम मंदिर पूर्णाहुति प्रातः 08:30 पर उपस्थित समस्त भक्तिमय राम सेवकों को सिद्ध रुद्राक्ष महाप्रसादी भेंट की जाएंगी जो सनातनमय घर-घर भगवा ध्वज सिद्ध रुद्राक्ष लिए अपने परिवार समाज राष्ट्र की सुख समृद्धि विश्व मंगल कामना लिए स्वतंत्र राष्ट्र भारत को विश्वगुरु की ओर अग्रसर करेंगे