” सार्थक स्थल ” विनोबा नगर पर संस्था द्वारा पक्षियों के लिए घोंसले वितरित किये जायेंगे

घोसलों पर लिखित रूप में दिया गया पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश

रतलाम। प्रकृति की सुव्यवस्थित संरचना के अंतर्गत पेड़-पौधे जीव जंतु पशु पक्षी सभी का अपना प्राकृतिक चक्र में महत्वपूर्ण स्थान है तथा इनकी सुरक्षा इनकी देखभाल करने का दायित्व मनुष्य का है , प्रकृति के प्रति सेवा और समर्पण के दायित्व का निर्वहन करना ही सच्ची आराधना है। वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ रतलाम के द्वारा विगत 20 वर्षों से पक्षियों के लिए घोंसले बनाकर वितरित किए जाते आ रहे हैं पूर्व में संस्था द्वारा घोंसले लकड़ी बांस के स्वयं बनाकर वितरित किए जाते थे परंतु इस बार गुजरात राजकोट की नेचर एण्ड एडवेंचर क्लब संस्था के द्वारा वर्तमान में 500 घोसले मंगवाए गए हैं तथा इन घोसलों को दाने और तिनको सहित संस्था द्वारा प्रतिदिन सांय 7 से 9 क़े मध्य ” सार्थक स्थल ” गुरुद्वारा रोड़ , विनोबा नगर रतलाम से वितरित किया जायेंगे।
वितरित की जाने वाले इन घोसलों पर लिखित रूप में पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है तथा लुप्त हो रहे 45 वृक्षों की प्रजाति क़े नाम पक्षियों के पसंदीदा वृक्षों की 44 प्रजातियों के नाम तथा घोंसलों क़े रखरखाव सहित पेड़-पौधों क़े संरक्षण को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया हैं।
वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार से प्रतिदिन सांय 7 से रात्रि 9 बजे क़े मध्य ” सार्थक स्थल ” विनोबा नगर पर संस्था द्वारा घोंसले वितरित किये जायेंगे , समिति क़े सदस्य पं.राजेश पाण्डेय पं.ज्ञानेंद्र भारद्वाज पं.ललित शर्मा पं.संजय नाथ (बाबू भाई) विशाल वर्मा , पं.चेतन शर्मा , लोकेंद्र सिंह उदावत ,प्रवीण सिंह पँवार ने मिलकर घोंसले तैयार कर पक्षियों हेतु दानों की पेकिंग की गई , वैदिक जाग्रति पीठ द्वारा अपील की हैं कि अगर रतलाम की अन्यत्र कोई सेवा संस्था पक्षियों के घोंसले वितरण कराना चाहती है तो वह संपर्क कर सकती है।
ज्योतिषाचार्य पं.संजय शिवशंकर दवे
रतलाम ( म.प्र. )
मो. 9301219485

Play sound