भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा आयोजित भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन शुभ अवसर पर भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला की प्रदर्शनी का उद्घाटन एमपी रीजन के अध्यक्ष श्री प्रीतेश जी गादिया एवं नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री ललित कोठारी फेडरेशन में अपना विशेष स्थान रखने वाले श्री दीपेंद्र जी कोठारी ने फीता काटकर किया। । इस अवसर पर श्री ललित जी कांठेड़ श्री अनिल जी कटारिया श्री अजय जी खमेसरा ग्रुप अध्यक्ष श्री संजय खमेसरा आदि ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे । प्रतियोगिता में नगर के 172 बच्चों ने भाग लिया और बहुत ही सुंदर चित्रों के माध्यम से अपना प्रस्तुतीकरण किया।
प्रतियोगिता मे हमारे अतिथि द्वय ने विजेताओं की घोषणा की जिसमें प्रथम स्थान मिलन लुणावत द्वितीय स्थान केशवि भांगू, अदिशी भटेवरा एवं तृतीय स्थान मोक्षा छाजेड़ ने प्राप्त किया साथ ही नो प्रोत्साहन पुरस्कार भी घोषित किये। उक्त जानकारी ग्रुप सचिव निलेश गोधा, संजय चपरोट ने दिया।

Play sound