चलित जल मंदिर का शुभारंभ

रतलाम । ब्रह्मलीन संत श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की  सदप्रेरणा से स्थापित श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट त्रिवेणी  रतलाम के सौजन्य से ग्रीष्मकाल  के दौरान जनता जर्नादन हेतु चलित जल मंदिर का शुभारंभ हुआ ।  प.पू. स्वामी  आत्मानंदजी सरस्वती श्रृंगेरीमठ कांचीपुरम एंव समाजसेवी श्री अनिल झालानी की गरिमामयी आतिथ्य में आज चांदनी चौक स्थित हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चलित जल मंदिर का शुभारंभ हुआ। इससे  पूर्व ट्रस्ट सदस्य एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा स्वामी आत्मानंदजी का  शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया । स्वामीजी  ने कहा कि ग्रीष्मकाल के मौसम से शुद्ध और  ठंडा जल नागरिकों को उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है । कार्यक्रम में नवनीत सोनी, डा. राजेन्द्र शर्मा , मनोज शर्मा ,चेतन शर्मा , पालीवाल जी ,झमक भरगट, नारायणजी  एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Play sound