कांग्रेस ने किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ

रतलाम। भगवान केशरी नन्दन हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दो द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रतलाम शहर की उन्नति और समृद्धि तथा नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर माणक चौक स्थित श्री बड़ा हनुमान जी के मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शांतिलाल वर्मा, पारस सकलेचा, राजीव रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, शांतू गवली, शैलेन्द्र सिंह अठाना, अमर सिंह शेखावत, विशाल डांगी ललित चोपड़ा, संजय छाजेड़, सौरभ अग्रवाल, वीरपाल सिंह राठौर, चन्द्र प्रकाश पुरोहित, जितेंद्र हाड़ा, विजय पंड्या, जितेंद्र मिर्ची, राजेश प्रजापत, हेमंत नेका, मनोज खोईवाल, अभिजीत सुराणा, किशन दा, भरत सेन, मनोज परमार, सोनू व्यास, इक्का बेलूत विकास पालीवाल, भंवरलाल शर्मा कैलाश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Play sound