महा आरती मे आयें रामायण के नल गिरीश सेठ

जनता सेल्फी फोटो के लिये उमड़ी

रतलाम। आज हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान भक्त मंडल व राजगढ़ बस्ती द्वारा महाआरती का आयोजन साक्षी पेट्रोल पंप नयागांव रोड पर किया गया ! महा आरती मे मुख्य अतिथि रामानंद सागर द्वारा कृत्य रामायण मे विशेष किरदार नल व गंधर्व दनु और अन्य कई भूमिका निभाने वाले गिरीश सेठ रहें ! गिरीश सेठ का सम्मान हनुमान गदा देकर किया इस अवसर पर समाजसेवी मोहन लाल मुरलीवाला, वार्ड पार्षद पप्पू पुरोहित,मंडल के राकेश पांचाल, विजयसिंह पंवार, कमलेश मालवीय, मुकेश शर्मा, पुष्कर द्विवेदी, विजय पाटीदार,भावना गुर्जर , दिलीप परमार आदि उपस्थित थे। गिरीश सेठ ने कहा रतलाम की जनता से काफी सम्मान मिला यहाँ के लोग बड़े भक्ति पूर्ण व प्रेमी है रामायण झांकी द्वारा भी सम्मान किया गया व स्क्रीन पर रामायण भी प्रसारित की गई ।

Play sound