रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य निरन्तर जारी है। जिले में निर्धारित 66 खरीदी केन्द्रों पर कुल पंजीकृत 27086 किसानो में से अब तक 9201 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु स्लाट बुक करवाए गए हैं।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर पेयजल, छाया, रात्रि में प्रकाश, साफ-सफाई, पर्याप्त तौल कांटे, ट्रेक्टर-ट्राली की व्यवस्थित पार्किंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2293 किसानों से 1 लाख 83 हजार 604 क्विंटल गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। जिले में निर्धारित 66 खरीदी केन्द्रों में से 55 गोदाम स्तरीय केन्द्र कार्यरत हैं। अब तक खरीदे गए गेहूं का 95 प्रतिशत का परिवहन किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 10 मई तक जारी रहेगा। किसान भाई अपनी उपज को साफ कर, सुखाकर खररीदी केन्द्रों पर विक्रय हेतु लाएं।