बुराई में से अच्छाई ढूंढने वाला सबसे महान ज्ञानी है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

कोटा (जैन दिवाकर पावन तीर्थ 7 अप्रैल 2023)। दूसरों की बुराइयों को देखकर अपने मनमंदिर को मलिन करना इससे बड़ा अधर्म और पाप और नहीं हो सकता। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि हर स्थान और हर वस्तु वस्तु में अच्छाई और बुराई दोनों हैं।
उन्होंने कहा कि बुराई में से अच्छाई ढूंढने वाला सबसे महान ज्ञानी है और अच्छाई में बुराई ढूंढने वाला पापी और अज्ञानी है। मुनि कमलेश ने कहा कि हम अच्छाई लेंगे तो चलते फिरते तीर्थ बन जाएंगे और बुराइयां लेंगे किसी भी धर्म में प्रवेश नहीं होगा। राष्ट्र संत ने कहा कि बुराइयां बुद्धि को बर्बाद करती है तन को बीमार करती है और धन का नाश करती है। उप प्रवर्तक श्री राकेश मुनि जी ने बताया कि अच्छाइयों को अपनाने से बड़ा और कोई धर्मनहीं हो सकता अच्छाइयां ग्रहण की शक्ति हमारे में होनी चाहिए नंद भवन से पदयात्रा के द्वारा जैन दिवाकर पावन तीर्थ धाम पहुंचे सभी धर्म जाति और संप्रदाय के लोगों ने अपने स्वागत किया सायंकाल 4:00 बजे जो आपके गुरुदेव की समाधि चंबल नदी के किनारे मुनि कमलेश पधारेकल प्रातः 8:00 बजेआरएसी फोर्स के अंदर मुनि कमलेश के प्रवचन होंगे तपस्वी घनश्याम मुनि जी नव दीक्षितडॉ प्रकाश मुनि जी ने मंगलाचरण किया संस्था के मंत्री सुरेश जैन ने अभिनंदन किया महामंत्री ताराचंद जैन आभार व्यक्त किया।

Play sound