रतलाम 7 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम आकर स्थानीय पोलोग्राउंड पर विशाल लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पोलोग्राउंड पर लगभग एक लाख लाडली बहनों के शामिल होने की संभावना है।
पोलो ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान लाडली बहना योजना की हितग्राही लगभग एक लाख बहनों से सीधी चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार पत्रों (पट्टो) का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पीछे अंबेडकर भवन में लाडली बहना पंजीयन केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहनों के पंजीयन की कार्रवाई में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा पेसा एक्ट के मोबिलाइजर तथा यंग अचीवर से संवाद किया जाएगा।
रतलाम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले की लाडली बहनों में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को 100 फीट लंबाई की राखी और धन्यवाद पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के हितलाभ वितरण भी करेंगे।