मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रतलाम में प्रबुद्धजनों से संवाद का अभिनव कार्यक्रम 8 अप्रैल को

रतलाम 7 अप्रैल 2023। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम आ रहे हैं इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद करेंगे। इस अभिनव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, विधि, उद्योग, खेल, कृषि अन्य कई विषयों एवं सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से जुड़े लगभग 400 प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा करीब 400 प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।
दोपहर लगभग 2.00 बजे आयोजित होने वाले इस प्रबुद्धजन संवाद के दौरान राज्य के ख्यात विशेषज्ञों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों से संवाद एवं विकास गतिविधियों पर प्रकाश डालकर परिचर्चा के दौरान सुझाव भी प्राप्त करेंगे।

Play sound