कोटा । श्री जैन दिवाकर पावन तीर्थ बल्लभवाड़ी में 9 अप्रैल को नव दीक्षित डॉ. प्रकाशमुनिजी महाराज की बड़ी दीक्षा होगी । यह जानकारी उप प्रवर्तक राकेश मुनि महाराज के सानिध्य में होगा । पावन तीओर्थ के महामंत्री ताराचंद जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर शाम को यहां भजन संध्या एक शाम प्रभु महावीर के नाम का आयोजन किया गया । इसमें जोधपुर एवं अहमदाबाद से गायकों ने प्रस्तुतियां दी । उन्होंने बताया कि बड़ी दीक्षा आयोजन में गुरूदेव राकेश मुनि जी म.सा. के मुखारविन्द से विशेष मंत्र उच्चारण किए जाएंगे एवं प्रकाशमुनि मसा ग्रहण करेंगे । महामंत्री जैन ने बताया कि दीक्षा के बाद अगला कार्यक्रम अक्षय तृतीया के पारणा का महोत्सव जैन दिवाकर बल्लवाड़ी कोटा में ही होगा।