प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब का चातुर्मास नीमच में घोषित

जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने बताया कि कवि रत्न प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा का 2023 का वर्षावास जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज साहब की जन्मभूमि नीमच में आगार सहित घोषित किया।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (रजिस्टर्ड) जैन स्थानक भवन नीमच छावनी के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार बम मंत्री श्री सागरमल मेहता के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल दलोदा महावीर स्वास्थ्य केंद्र में विराजित प्रवर्तक श्री की सेवा में उपस्थित हुआ तथा संघ का विनती पत्र दिया ।प्रवर्तक श्री विजय मुनि ने आश्वस्त करते हुए सभी आगारको ध्यान में रखते हुए संघ की भावना के अनुसार नीमच कैंट में चातुर्मास देने की घोषणा करी। यह सुनकर संघ में अपार उत्साह छा गया।