कोटा। आरएसी द्वितीय बटालियन 8 अप्रैल 2023 । क्रिकेट आदि खेलों में गेंद उछाल कर विजय होने पर सरकार 50,00,000 देती है तो जो देश के लिए शहीद होते हैं अपनी जान लुटाते हैं उनको 1,00,00,000 क्यों नहीं।
उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने आर ए सी में जवानों को संबोधित करते कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाला पत्रकार हो, नेता हो अथवा सामाजिक जनता हो सब को शहीद का दर्जा देना चाहिए। क्योंकि सबके खून समान होते हैं।
उन्होंने कहा कि जवान भी संत से कम नहीं होते हैं वह देश की रक्षा करते हैं संत संस्कृति की रक्षा करते हैं दोनों मानवता के सजग प्रहरी है।
मुनि कमलेश ने बताया की चाहे वह बाढ़ प्राकृतिक प्रकोप कोरोना अथवा कोई भी आपदा हो जवान देवदूत बनकर बिना भेदभाव के संपूर्ण मानवता की सेवा कर पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है ।
राष्ट्रसंत ने कहा कि कोटा के जवानों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए 500 बीघा में अद्भुत कार्य किया है मैं काफी अभिभूत हूं हजारो किलोमीटर यात्रा करने के बाद पहली बार इसे तीर्थ सा बना देख रहा हु ।
मुनि श्री ने बताया इसका श्रेय मुख्य अधिकारी पवन कुमार जी जैन को जाता है जिन्होंने 3 साल के अंदर कठोर परिश्रम करके जुनून के साथ एक मिसाल कायम की अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली रजिस्टर्ड की ओर से डिप्टी कमांडेंट श्री पवन कुमार जी को दिवाकर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और भारत सरकार पद्मश्री प्रदान करें ऐसा प्रस्ताव भेजा जाएगा।
जैन संत के क्रांतिकारी प्रवचन से प्रभावित होकर 500 बीघापरिसर में एक पक्षी विहार और गौशाला इस परिसर में बनाने का प्रस्ताव पास किया।
जैन समाज की ओर से पोरवाल समाज के संरक्षक बुद्धि प्रकाश जैन अध्यक्ष अशोक जैन जैन दिवाकर श्रमण संघजैन दिवाकर पावन तीर्थ अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन मंडी के पूर्व डायरेक्टर मनीष बनकट ने विचार व्यक्त किए बटालियन की ओर से राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया गया जवानों ने सेवा का संकल्प लिए।