मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा एक्ट मोबिलाइजर एवं जन सेवा मित्रों से संवाद किया
रतलाम 8 अप्रैल 2023/ शासन की योजनाओं की जानकारी नीचे धरातल स्तर तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री का संदेश ठेठ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लाडली बहना योजना बहनों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना है। जिन स्थानों पर यदि कनेक्टिविटी की समस्या है तो अन्य स्थान पर फॉर्म भरवाने के लिए बहनों को प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाए। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में पेसा एक्ट मोविलाइजर तथा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों से संवाद के दौरान कही।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पेसा एक्ट मोबिलाइजर से चर्चा करते हुए कहा कि पेसा एक्ट जनजातिय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। सभी मोबिलाइजर का दायित्व है कि मुख्यमंत्री का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएं। पेसा एक्ट के क्रियान्वयन में महिलाओं की भी बड़ी सशक्त भूमिका है। गांव के आपस के छोटे-मोटे विवादों को निपटाने में पेसा एक्ट का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में तेंदूपत्ता समितियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान जनसेवा मित्रों, पेसा एक्ट मोबिलाइजर रूप से जानकारी प्राप्त की कि वे ग्रामीण क्षेत्र में जाकर क्या करते हैं। आपको काम करने में आनंद आ रहा है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल स्तर पर उतारने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन अपना काम कर रहा है परंतु आप लोग भी सशक्त रूप से कार्य करें।
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जन अभियान परिषद से जुड़ी ग्राम मौलावा की झीतरीबाई मईडा, जनसेवा मित्र हरीश धाकड़ से संवाद किया। जन अभियान परिषद से जुड़ी बाजना विकासखंड की बालिका कविता झोर्डिया ने मुख्यमंत्री से अपनी चर्चा का आरंभ जय जोहार से किया तो मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन के प्रत्युत्तर में जय जोहार कहा और आशीर्वाद दिया। कविता ने लाडली बहना योजना के प्रचार प्रसार संबंधी अपने कार्य की जानकारी बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने फीडबैक लेते हुए आगे के कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े सहज भाव से जनअभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं पेसा एक्ट तथा मोबिलाइजर तथा जनसंवाद मित्रों के मध्य पहुंचे, उनके साथ चित्र खींचवाया। मुख्यमंत्री को इस दौरान स्वामी विवेकानंद की तस्वीर स्मृति स्वरूप भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया।