
रतलाम। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को रतलांम शहर में बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ, जिला प्रभारित अमिताभ मण्डलोई व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस के मण्डलम एवं सेक्टर अध्यक्षो
की बैठक जिला शहर कांग्रेस कार्यलय पर जिला कांग्रेस मतदाता सूची पुन: निरिक्षण के प्रभारी अमर सिंह शेखावत व संग़ठन मंत्री मांगीलाल जैन एवं कांग्रेस आजाज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हितेश पैमाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति कुसुम चाहर की मोजुदगी में सम्पन्न हुई। जिसमे मण्डलम व सेक्टर अध्यक्षो ने बड़ चढ़कर भाग लेकर सभी ने निर्णय लिया कि रतलांम में कांग्रेस को मजबूती मिले इस हेतू सभी लोग बूथ स्तर तक मतदाताओ के घर-घर तक पहुँच कर मतदाता सूची का पुन:निरिक्षण का कार्य जिसमे जिन मतदाताओ का नाम किसी कारण से सूची में छूट गया तो उनका नाम जुड़वाएँगे एवं मतदाता सूची की जांच कर फ़र्जी नामो को सूची से हटवाएगे। मतदाता सूची के जिलाप्रभारी अमर सिंह शेखावत व संगठन मंत्री मांगीलाल जैन हितेश पैमाल श्रीमती कुसुम चाहर ने उपस्थित बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मार्गदर्शन लेकर वार्ड स्तर के कार्यकर्तओं के साथ बैठकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे साथ ही कहा कि परिवर्तन की लहर है और प्रदेश में श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है आप सभी मण्डलम सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक लगकर कांगेस को मजबूत करे। जिसका परिणाम हम सभी को मिलेगा। इस अवसर पर मण्डलम व सेक्टर अध्य्क्ष सर्व विशाल कण्डारे, अफजल हुसेन शाह, डॉ देवेंद्र राव बैराल ,राजेश प्रजापत ,इकरार चौधरी , ललित चोपड़ा ,जितेंद लालवानी, जितेंद पंडित, यूसुफ मंसूरी, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,सुनील महावर, अभिषेक सिंह ,मनोज परमार, पुरुषोत्तम कसेरा, मोहम्मद अखबर अली, फारूक एहमद कादरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान सभी मण्डलम एवं सेक्टर अध्यक्षयो ने नवनियुक्त जिला कांग्रेस मतदाता सूची के प्रभारी अमर सिंह शेखावत संग़ठन मन्त्री मांगीलाल जैन का स्वागत किया बैठक मे प्रदीप बटवाल, जितेंद हाड़ा ,मनोज खोईवाल, फारूक खान, हर्ष खाबिया, जितेंद गोयल , संदीप नागर,अविनाश भाई एवं अनिल जुगनू आदि उपस्थित थे । यह जानकारी जिला कांग्रेस रतलांम शहर संग़ठन मन्त्री मांगीलाल जैन ने दी।