रतलाम 11 अप्रैल । महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने दो दिवस पूर्व जलप्रदाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को धोलावाड़ मुख्य पाईप लाईन के अवैध कनेक्षनों को विच्छेद करने के दिये निर्देषानुसार जल कार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगत सिंह भदौरिया ने कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश चंद्र व्यास कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री श्री ष्याम सोनी, साथ धोलावाड़ के पुराने तथा नए इंटेक वेल ,फिल्टर प्लांट, बूस्टर पंप आदि का निरीक्षण किया निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मोरवनी फिल्टर प्लांट से धोलावाड़ इंटेक वेल तक की नगर निगम की मुख्य पाइप लाइन में 14 स्थानों पर पाइप लाइन तोड़कर जल चोरी की जा रही थी इन सभी स्थानों पर अवैध कनेक्शन हटाए जाकर पाइप लाइन दुरुस्त करवाए गई।
दोनों फिल्टर प्लांट से शहर में अधिक मात्रा में पानी प्रदाय किया जा सके इसके लिए किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। श्री भदौरिया एवं श्री व्यास ने अधिनस्थ स्टाफ को उपरोक्त कार्य शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री सुशिल सिलावट, उपयंत्री श्री भैयालाल चौधरी, श्री सुभाष पंडित सहित जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।