रतलाम 11 अप्रैल । सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक, विचारक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर नगर निगम सभागृह में निगम अध्यक्ष श्री मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या), पार्षद श्री परमानन्द योगी, श्री हितेश कामरेड, मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद प्रतिनिधि श्री शेरू पठान व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।