मार्च माह की जलकर की राशि बिना पेनल्टी के 17 अप्रैल तक जमा करा सकेंगे उपभोक्ता

रतलाम 11 अप्रैल । नगर निगम में जलकर की राशि जमा कराने की अंतिम दिनांक 10 नियत है उसके पश्चात राशि जमा कराने पर पेनल्टी का प्रावधान है, अप्रैल माह में 5 से 6 दिनों तक जलकर पोर्टल बंद रहने से कई उपभोक्ता मार्च माह की जलकर की राशि जमा नहीं करा पाये है माननीय महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार ऐसे उपभोक्ताओं की जलकर की राशि 17 अप्रैल तक बिना पेनल्टी के जमा की जायेगी।