निगम आयुक्त श्री झारिया द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

निर्माण कार्य में गति लाने व गुणवत्ता बनाये रखने के दिये निर्देश, नालो की सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये

रतलाम । नव नियुक्त आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने 12 जुलाई रविवार को नगर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही 4 लेन सड़क निर्माण व सीवरेज कार्य का भी अवलोकन किया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देशित संबंधितों को दिये साथ ही उन्होने नगर के नालो की सफाई का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये। नगर निगम द्वारा 4 जेसीबी, 4 डम्पर व 1 टेऊक्टर ट्रॉली के माध्यम से नगर के नालो की सफाई का कार्य किया जा रहा है 12 जुलाई रविवार को ईदगाह रोड, आई माता, अशोक नगर, मौलना आजाद नगर, शास्त्री नगर नाले की सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा सक्सर$जेटिंग मशीन से विक्रम नगर, दीनदयाल नगर व अलकापुरी के चेम्बरों की सफाई की गई। नगर के नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने हेतु कन्टेनमेंट क्षेत्रों के साथ ही नगर में भी सोडियम हाईड्रोक्लोराईड का छिड़काव नियमित रूप से करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री झारिया ने संबंधितों को दिये। नगर निगम द्वारा 3 फायर लॉरी, 1 टेऊक्टर, 1 क्वीक रिस्पांस व्हीकल, 14 हैण्ड मशीन से सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव किया जा रहा है साथ ही 2 फागिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने दो बत्ती पर सीवरेज कार्य व पावर हाउस रोड पर 4 लेन सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन कर संबंधित कम्पनी के सुपरवाईजर व कर्मचारियों को कार्य में गति लाने व निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु नगर में ऐसे व्यक्ति एवं दुकानदार जो कि मास्क नहीं लगा रहे है व सोश्यल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे है उन पर नगर निगम द्वारा स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है। विगत एक सप्ताह में 969 व्यक्तियों पर स्पॉट फाईन कर 64,000/- की राशि वसूल की गई। घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से हो इस हेतु नगर निगम द्वारा 30 नवीन कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये गये थे जिसमें से 5 वाहन प्रारंभ नहीं किये गये थे निगम आयुक्त श्री झारिया के निर्देशानुसार आज 5 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों को आरंभ कर वार्डो में कचरा संग्रहण हेतु भेजा गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री पर्वत हाड़े, किरण चौहान आदि उपस्थित थे।