अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मïण महासभा, भारत कार्यकारिणी की बैठक सवाई माधोपुर में 16 अप्रैल को

रतलाम। गुर्जर गौड़ ब्राह्मïण समाज उत्थान, सांगठानिक विस्तार एवं आगामी योजना पर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मïण महासभा भारत की आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 16 अप्रैल को गौतम आश्रम ट्रस्ट बजरिया सवाई माधोपुर (राजस्थान) में प्रात: 8 बजे आयोजित की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महासभा बैठक में देश-विदेश के साथ समस्त राज्यों के केन्द्रीय, प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिलों के अध्यक्ष भागीदारी करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय महासभा भारत अध्यक्ष डॉ. लखन शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी पं. राधेश्याम शास्त्री, महामंत्री गोपीकिशन व्यास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय, सूचना प्रचार प्रसार मंत्री कीर्तिकुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री आर.सी. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान के बी.के. शर्मा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष पं. नारायण व्यास ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि वर्ष 2023-24 की सामाजिक कल्याणर्थ गतिविधियों, कार्यक्रमों पर सर्वसम्मति पश्चात क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस हेतु आमंत्रित पदाधिकारीगणों से अपील की है कि समाजहितार्थ सुझाव प्रस्तुत कर महासभा की बैठक में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।