
रतलाम । जिला किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बद्रीलाल जाट को रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर ने कृषि विभाग में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की। नियुक्ति पर श्री जाट ने सांसद गुमानसिंग डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन कश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जावरा विधायक राजेंद्रजी पांडे, पूर्व सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल एवं सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह लुनेरा एवं ईश्वर लाल जी पाटीदार का आभार माना । इनकी नियुक्ति पर सभी इष्ट मित्रों ने बहुत बहुत बधाई दी ।