

रतलाम। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चेतना समाज समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालाबाई चन्द्रवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत, शंभू लाल चंद्रवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ,समिति अध्यक्ष मधु पटेल, हीरालाल परमार संत रविदास समाज अध्यक्ष मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत उदबोधन श्री परमार ने दिया उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रवंशी ने कहा कि मैं आज बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण इस मुकाम तक पहुंच सका हूँ। समिति अध्यक्ष श्री पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि बाबा साहब ने अध्ययन कर कई उपाधियों को प्राप्त कर उनका उपयोग समाज व राष्ट्र हित मे किया। बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान से ही लोकतंत्र की रक्षा हैं। कार्यक्रम का संचालन दिनेश परिहार व आभार रामलाल वाघेला ने किया।
इस मौके पर दुर्गाशंकर खींची,सुदीप पटेल,श्याम लाल परमार,चम्पालाल डेरवाल,प्रभु लाल मेघवाल,राकेश निनामा, विक्रम वाघेला, सन्तोष नेका, मनोज अकोदिया आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी अध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर चेतना समाज समिति मधु पटेल ने दी