


रतलाम। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सेठिया गार्डन रतलाम में संपन्न हुआ । देश के 11 प्रांतों के 1468 प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में हिस्सा लिया । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार (जावरा) व रविंद्र राठौर पत्रकार (इंदौर) ने बताया कि अधिवेशन के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राठौर , महामंत्री देवीलाल राठौर व कोषाध्यक्ष चुलेश्वर सिंह राठौर ने राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने अपने विचार प्रकट किए । मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतीश राठौर उज्जैन व सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह राठौर ग्वालियर के अलावा नौ अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से संपन्न की । रतलाम में संपन्न अखिल भारतीय राठौर खत्री महासभा के चुनाव परिणाम घोषित यह गए जिसमें अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान महामंत्री शिवपुरी निवासी देवीलाल राठौर बाबूजी को 423 श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के अध्यक्ष मनोज राठौर को 389 । महामंत्री पद हेतु भोपाल नगर निगम के पार्षद मनोज राठौर को 487 मत व श्रीमती बीना राठौर गोपाल को 163 तथा श्याम सिंह राठौर ग्वालियर को 132 मत प्राप्त हुए । कोषाध्यक्ष पद हेतु रतलाम निवासी गणेश राठौर पिंटू भैया द्वारा नाम वापसी के पश्चात शिवपुरी निवासी कृष्ण गोपाल राठौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । 40 मत पत्र निरस्त किए गए ।अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा संरक्षक जगदीश राठौर (पहलवान) वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राठौर (पिंटू पहलवान) व राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष शंकर लाल राठौर (नामली ) के कुशल निर्देशन में शानदार व्यवस्था रही । महासभा अधिवेशन का संचालन अपर लोक अभियोजक इंदौर अभिजीत सिंह राठौर ने किया । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक जगदीश राठौर (पहलवान) रतलाम व शंकरलाल राठौर नामली ने देश के विभिन्न भागों से आए प्रतिनिधियों व सहयोगीयों का आभार माना ।