पंचायत सचिव जगदीश पांचाल निलंबित

रतलाम 18 अप्रैल 2023। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने पदीय दायित्वों का सम्यक रुप से निर्वहन नहीं करने पर जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत सुखेडा के सचिव श्री जगदीश पांचाल को निलंबित कर दिया है। पंचायत सचिव श्री पांचाल द्वारा फर्जी नामान्तरण की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री पांचाल को अविवादित नामान्तरण के सम्बन्ध में फर्जी कार्यवाही करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Play sound